Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

चुनरी यात्रा में सम्मिलित हुए नकुलनाथ

चुनरी यात्रा में सम्मिलित हुए नकुलनाथ
छिंदवाड़ा
24-Sep-25
छिन्दवाड़ा

तामिया के प्रसिद्ध तुलतुला पहाड़ में विराजी मां नैना देवी से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा में सम्मिलित हुए जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने माता रानी के मंदिर में चुनरी अर्पित कर जिले, प्रदेश व देशवासियों के लिए माता रानी से सुख, शांति व समृद्धि के साथ ही उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

विदित हो कि जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके विगत 12 वर्षों से शारदेय नवरात्रि पर 9 दिवसीय चुनरी यात्रा का आयोजन करते हैं। वे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विराजी जगत जननी माता रानी के पंडालों में साथियों के साथ पहुंचकर चुनरी व प्रसाद अर्पित करते हैं। आयोजित चुनरी यात्रा में सम्मिलित हुए नकुलनाथ जी ने माता रानी को चुनरी व प्रसाद अर्पित करते हुए कहा कि यह पावन यात्रा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि माता रानी के प्रति अटूट विश्वास व सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है, इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे व जुन्नारदेव विधायक श्री सुनील उइके सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अम्बाड़ा हिंगलाज माता मंदिर में टेका माथा

विश्व प्रसिद्ध जिले के सिद्ध व देश के इकलौते हिंगलाज माता मंदिर में माथा टेककर धर्मानुरागी नकुलनाथ ने पूजा अर्चना की। अम्बाड़ा पहुंचे नकुलनाथ ने सर्वप्रथम हिंगलाज माता मंदिर पहुंचकर माथा टेका और मातारानी का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ नकुलनाथ को विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। पूजा अर्चना के उपरांत नकुलनाथ ने मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिंगलाज माता मंदिर न केवल धार्मिक महत्व व आस्था केन्द्र है बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है साथ ही माता रानी का आशीर्वाद क्षेत्र के समूचे जनमानस का प्राप्त होता है।   
Share News On