Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने पांढुर्णा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) ली बैठक

सांसद ने पांढुर्णा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) ली बैठक
छिंदवाड़ा
24-Sep-25
सांसद ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

छिंदवाड़ा

पांढुर्णा में सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी विभागों की क्रमवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने कलेक्टर को बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जबाव प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए है।

          बैठक के दौरान सांसद श्री साहू ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क, उद्योग सहित अन्य प्रमुख विभागों के अधिकारियों से क्रमवार पांढुर्णा जिले में चल रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कुछ मामलों में उन्हें जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश भी अधिकारियों को दिए है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए अस्पतालों में डॉक्टरों के समय पर नहीं आने पर रोष व्यक्त करते हुए डॉक्टरों को समय पर आने के निर्देश जारी करने के लिए कहा। एनआरसी का बजट मंगवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। वहीं पांढुर्णा अस्पताल में एनेस्थीसिया डॉक्टर नहीं होने से मरीजों के ऑपरेशन नहीं होने पर भी चिंता जताते हुए एनेस्थीसिया डॉक्टर की नियुक्ति के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए है।

            छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्पलेक्स (वृहद) परियोजना की समीक्षा करते हुए उसके शुरू होने को लेकर अधिकारियों से जबाव तलब किया जिस पर अधिकारियों ने दिवाली के बाद कार्य प्रारंभ करने की बात कही। कपास उत्पादक किसानों के लिए केन्द्र द्वारा तैयार किए गए प्लान की समीक्षा करते हुए नये बीज की उपलब्ध की जानकारी भी ली। वहीं संतरा उत्पादन की समीक्षा करते हुए क्षेत्र में संतरा उत्पादन को बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
           सांसद खेल महोत्सव की समीक्षा करते हुए इसमें अधिक से अधिक खिलाड़ियों को शामिल करते हुए उन्हें इस योजना का लाभ दिलाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए है। साथ ही जिन क्षेत्रों में खिलाड़ियों को खेलने के लिए मैदान नहीं है। उसके प्रस्ताव भी बनाकर उन्हें और संबंधित विभाग को भेजने के निर्देश भी दिए है। साथ ही क्षेत्र में नये उद्योगों को स्थापित करने के लिए जगह का चयन करते हुए उसे विकसित करने के लिए बजट हेतु प्रस्ताव भी भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। साथ ही छिंदवाड़ा की तर्ज पर स्कूलों में विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के लिए अधिकारियों को कहा है वहीं जीर्णशीर्ण स्कूलों का चयन करते हुए उनकी भी मरम्मत करने के प्रस्ताव बनाने के आदेश अधिकारियों को दिए है। इसी के साथ ही अन्य और विभागों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

बैठक में प्रमुख रूप से यह रहे उपस्थित

बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड़, कलेक्टर अजय देव शर्मा, पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, मोहगांव नगर परिषद अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर उज्जवल सिंह चौहान अज्जू ठाकुर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजू परमार, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष जैन, राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी, विश्वेन्द्र सिंह बैस सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।
Share News On