Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गुरैया पीताम्बरा बगलामुखी मंदिर में भंडार गृह का शुभारंभ किया सांसद बंटी विवेक साहू

गुरैया पीताम्बरा बगलामुखी मंदिर में भंडार गृह का शुभारंभ किया सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
25-Sep-25

छिंदवाड़ा

श्रद्धा और आस्था का केंद्र गुरैया स्थित माँ पीताम्बरा बगलामुखी मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए एक और सुविधा जोड़ी जा रही है। मंदिर समिति के पं. संजय भार्गव ने बताया कि इस जाग्रत स्थान पर लोग बड़ी दूर-दूर से श्रद्धाभाव के साथ आते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान पाते हैं। ऐसे भक्तों के लिए मां बगलामुखी लोक कल्याण समिति के सौजन्य से भंडार गृह का निर्माण किया जाना है। इसी का शुभारंभ एवं पूजन छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरूवार 25 सितंबर को किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया। मंदिर प्रांगण में गूंजे जय माँ बगलामुखी के जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस भण्डार गृह के निर्माण से भक्तों हेतु सुचारु रूप से भंडारे का संचालन संभव हो सकेगा, जिससे माँ पीताम्बरा बगलामुखी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को और अधिक सुविधा मिलेगी। यह भवन न केवल धार्मिक महत्व का प्रतीक है बल्कि समाज सेवा एवं लोक कल्याण के क्षेत्र में भी एक प्रेरणादायी कदम है। सांसद विवेक बंटी साहू ने अपने संबोधन में कहा कि  “माँ बगलामुखी की कृपा सभी पर बनी रहे, यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि सामाजिक सद्भाव और सेवा का भी जीवंत उदाहरण है। उन्होंने समिति को इस उत्तम कार्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन हवन, पूजन एवं महाप्रसादी के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद स्वरूप सहभागिता की।
Share News On