Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हार्टफुलनेस टीम के सदस्यों ने सांसद बंटी विवेक साहू से की मुलाकात

हार्टफुलनेस टीम के सदस्यों ने सांसद बंटी विवेक साहू से की मुलाकात
छिंदवाड़ा
27-Sep-25
सासंद ने श्रीमती फूलेश सूर्यवंशी को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

छिन्दवाड़ा

हार्टफुलनेस टीम के सदस्यों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए उन्हें हार्टफुलनेस के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए छिन्दवाड़ा में हार्टफुलनेस ध्यान शिविर लगाने का आग्रह किया। जिस पर सांसद ने टीम के सदस्यों को जल्द ही शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया।

हार्टफुलनेस टीम के सदस्य श्रीमती कनकलता, श्रीमती श्रद्धा बघेल, जगन्नाथ सूर्यवंशी ने सांसद विवेक बंटी साहू से मिलकर उन्हें बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस और विश्व का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र कान्हा शांति वनम रंगा रेड्डी जिला हैदराबाद के बीच हुए एमओयू हुआ है। जिसके माध्यम से मध्यप्रदेश पुलिस और परिवार जनों के लिए हार्टफुलनेस प्रशिक्षक का कोर्स चलाया गया। जिसमें भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री श्रीमती फूलेश सूर्यवंशी ने प्रशिक्षण में भाग लेकर प्रशिक्षक बनी है।
         सांसद श्री साहू के द्वारा श्रीमती फूलेश सूर्यवंशी को प्रशिक्षक का प्रमाण पत्र सम्मान देकर उन्हें सम्मान किया गया। टीम के सदस्यों ने सांसद को बताया कि हार्टफुलनेस पद्धति के माध्यम से वर्तमान स्थिति में तनाव और विभिन्न प्रकार के रोगों से लोगों निजात दिलाया जा रहा है। जिसे लेकर सांसद से विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी समय में छिन्दवाड़ा में हार्टफूलनेस ध्यान शिविर लगाने की मांग की। जिस पर सांसद ने शीघ्र ही ध्यान शिविर लगाने के लिए टीम के सदस्यों को आश्वासन दिया है। 
Share News On