शिविर में 832 महिलाओं और बालिकाओं का किया उपचार, 10 मरीजों को किया रेफर
छिंदवाड़ा
27-Sep-25
शिविर के दौरान 1,120 मरीजों का परीक्षण, निःशुल्क दवाओं का किया वितरण
छिंदवाड़ा
लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने ज्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए सुदूर आंचलिक क्षेत्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्य कर रहे है। छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना में संचालित 312 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से लोगों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रख रही है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने 100 दिवसीय सेवा संकल्प और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा अभियान की श्रृंखला में चौरई में आयोजित 11 वें स्वास्थ्य शिविर में अपने संबोधन के दौरान कही। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू के स्वागत के लिए प्रवेश द्वार पर और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का सांसद श्री साहू ने उन्हीं पर पुष्पवर्षा कर उन्ही स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम को पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे और विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा ने भी संबोधित किया।
शिविर में 1.120 मरीजों का हुआ उपचार
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौरई में शिविर के दौरान कुल 1.120 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 832 महिलाओं व बालिकाएं और 288 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 10 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा उचित इलाज के लिए रेफर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविरों में ईएनटी, नेत्र, मधुमेह, दंत जांच, कैंसर मुख, स्तन, ग्रीवा, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण सेवाएं, एनीमिया का स्तर, टेलीमानस सुविधाएं, टीबी जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नामांकन, आयुष्मान वय वंदना, सिकल सेल कार्ड, आभा आईडी पंजीकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में यह रहे उपस्थित
चौरई के इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीरज बंटी पटेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बबलू पटेल, मंडल अध्यक्ष मदन राय, कुंडा मंडल अध्यक्ष धर्म वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा जैन, जिला मंत्री श्रीमती नीलू निर्मलकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरोज रघुवंशी, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती शैल कुमारी वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, राजू नरोटे, रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस, नगर मंत्री रितु चौरसिया, प्रीति वर्मा, सुरेश शर्मा, ईश्वर सिंह चौधरी, अनमोल चौधरी, बंटू चौहान, शिवराम वर्मा, केशव तिवारी, अवनीत पप्पू सोनी, सादिक अली मीर, श्याम चौरसिया, श्याम लाल नामदेव, राधेश्याम रघुवंशी, कमलेश वर्मा, सुमित सराठे, गोविंद दांतले, आनंद चौरसिया, अमित सोनी, राजवंश ठाकुर, दान सिंह चंद्रवंशी, महेंद्र वर्मा, सौरव भार्गव, पंकज साहू, डॉक्टर हरि राय, डा विवेक जादव, मीडिया से श्याम चौरसिया, बब्लू श्रीवास, राजा वर्मा, विनोद पाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्कूली छात्राएं और बच्चे मौजूद रहे।