Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पार्षद राहुल मालवीय के समर्थन में उतरा रजक समाज

पार्षद राहुल मालवीय के समर्थन में उतरा रजक समाज
छिंदवाड़ा
06-Nov-26
निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा अपडेट

पार्षद राहुल मालवीय के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के मामले में अब रजक समाज भी उनके समर्थन में सामने आया है। शुक्रवार को रजक समाज के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वार्डवासियों द्वारा संबंधित महिला कर्मचारी के कार्य व्यवहार को लेकर शिकायतें किए जाने के बाद पार्षद ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर उन्हें वार्ड से हटाने की मांग की थी। इसके बाद पार्षद के विरुद्ध छेड़छाड़ एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज होने से पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं।

रजक समाज ने मांग की कि मामले की जांच किसी निष्पक्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराई जाए। जांच के दौरान वार्डवासियों द्वारा पूर्व में की गई शिकायतों, नगर निगम आयुक्त को लिखे गए पत्र, संबंधित कार्यालयीन अभिलेखों तथा प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले नागरिकों के बयान भी शामिल किए जाएं। साथ ही दोनों पक्षों के कथनों और उपलब्ध साक्ष्यों का निष्पक्ष परीक्षण किया जाए, ताकि किसी भी निर्दाेष के साथ अन्याय न हो और वास्तविक तथ्य सामने आ सकें।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। यदि जांच में किसी भी स्तर पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई या झूठे तथ्यों के आधार पर आरोप लगाए जाने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से  जिला अध्यक्ष महादेव मालवी बसंत मालवी शेर सिंग मोखलगाय।                  राजेश मोखलगाय शिव मालवी पार्षद पूर्णिमा मालवी पार्षद आकाश मोखलगाय अभिषेक रजक रामगोपाल मालवी सुभाष मोखलगाय सतीश मालवी पम्मी रजक अंजू मालवीय किरण मालवी मनोज मालवी मुकेश मालवीय कमल मालवी रोहित मालवीय राहुल मालवी सुनील मालवी भौमिक मालवीय अनिल कुमार रजक देवेंद्र रजक ओम बुंदेले  सरिता बुंदेले  गुरु प्रसाद मालवी अजय मालवीय मनीष मालवी विवेक मालवी राजेंद्र निर्मलकर  प्रमिला रजक शामिल रहे ।
Share News On