Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक, सभी की सहमति से होंगे निर्णय

कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक, सभी की सहमति से होंगे निर्णय
राजनीति
06-Nov-26
राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक

छिन्दवाड़ा अपडेट

राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति ही मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी के मार्गदर्शन व समन्वय समिति की सहमति उपरांत संगठनात्मक निर्णय लिए जाएंगे। कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों की सक्रियता व आयोजनों में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव पर सभी रणनीति बनाकर कार्य करेंगे, इसकी तैयारी और खांका अभी से तैयार किया जाएगा।

वर्तमान में जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में पेयजल संकट का सामना जनता कर रही। जनता की मूल समस्याओं को गम्भीरता से उठाने के साथ ही आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। संगठनात्मक कसावट और पीसीसी व एआईसीसी से प्राप्त कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने के साथ ही अन्य संगठन से जुड़े अति महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। 

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई जैसे मुद्दों को प्रमुख्ता से उठाना आवश्यक है। जन समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण हेतु आवश्यक व ठोस कदम उठाएं, ताकि जनता को समाधान प्राप्त हो। उन्होंने कांग्रेस के विभाग व प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों से कहा कि अपने-अपने विभाग व प्रकोष्ठों से जुड़े जल्वंत मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएं साथ ही आगामी कार्ययोजना भी समय पर प्रस्तुत करें। उन्होंने साफ कहा कि आगामी समन्वय समिति की बैठक में प्रत्येक विभाग, मोर्चा व संगठन से जुड़े समन्वय समिति सदस्यों से प्रथक-प्रथक चर्चा की जाएगी।

आयोजित बैठक में विश्वनाथ ओकटे, गंगाप्रसाद तिवारी, सुरेश कपाले, गुरूचरण खरे, बैजू वर्मा, धर्मेन्द्र सोनू मागो,  चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह, राजीव तिवारी, इन्द्रपाल पटेल, जमील खान, कमल राय, हरिओम गोलू पटेल, लेखराम पटेल, राजकुमार मिश्रा, मनीष पाण्डेय, छोटू पाठक, आनंद राजपूत, अपेक्षा सूर्यवंशी व आशीष त्रिपाठी उपस्थित रहे।
Share News On