Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दातला में लगा 53 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

दातला में लगा 53 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
07-Nov-26
167 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

छिन्दवाड़ा अपडेट

सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में शनिवार को जुन्नारदेव के दातला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सालोड़े, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, मंडल महामंत्री सपना पाल, अनिरूद्व चटर्जी, विकास सरेआम, कपिल शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

दातला में आयोजित 53 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जहा 167 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया वही 02 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया। शिविर के दौरान 105 वर्षीय बुजुर्ग के आखों की जांच भी हुई। जपप्रतिनिधियों ने शिविर में लोगों से चर्चा कर उनसे स्वास्थ लाभ लेने की अपील की, वहीं चिकित्सकों से क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी ली। शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सालोड़े ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव है। उनकी इस मंशा को फलीभूत करने सरकार बहुतेरे प्रयत्न कर रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है।

अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने बताया कि छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए जनप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू लगातार प्रयत्नशील है। उनके द्वारा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में 100 दिन तक लगातार 100 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आमजनों को लाभान्वित किया जा रहा है। षिविर में 93 महिलाओं और बालिकाओं और 74 पुरूषों व युवाओं का चौकअप किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, ग्रामीण, मरीज व उनके परिजन उपस्थित थे। 

Share News On