Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने मिठाई खिलाकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

सांसद ने मिठाई खिलाकर दी दीपावली की शुभकामनाएं
राजनीति
07-Nov-26
सांसद ऑफिस में दिनभर चला शुभकामनाओं का अदान-प्रदान

छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के निवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। सांसद बंटी विवेक साहू ने दीपावली पर दिए गए अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली पर्व रोशनी का त्यौहारए बुराई पर अच्छाईए अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। उन्होंने महालक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की है कि जिलेवासियों के परिवार और समाज में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे। दीपों की रोशनी से लोगों का जीवन जगमगाता रहे। दीपावली का पर्व जिलेवासियों के जीवन में नई आशा लेकर आए।

दीपावली के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू से मिलने के लिए छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले से बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और आमजन पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू को सभी ने दीपावली की शुभकामनाएं दी। वहीं सांसद बंटी विवेक साहू ने उनसे मिलने आए गणमान्य नागरिकों और पदाधिकारियों को भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनका मुंह मीठा किया। सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करने के लिए दोनों जिलों से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों व समाजसेवी सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखजन सहित बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे हुए थे। 
Share News On