Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें: डॉ. हरजानी

स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें: डॉ. हरजानी
राजनीति
07-Nov-26
डॉ. कृष्ण हरजानी ने प्रदेशवासियों को दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं

छिंदवाड़ा अपडेट

भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के प्रदेश सह संयोजक डॉ. कृष्ण हरजानी ने पांच दिवसीय दीपोत्सव के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. हरजानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’’ के संकल्प को साकार करने हेतु स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि ’त्योहार की खुशियों के साथ अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। खानपान में संयम बरतें, स्वच्छता एवं पर्यावरण का ध्यान रखें तथा सुरक्षित एवं स्वस्थ दीपावली मनाएं।’ डॉ. हरजानी ने सभी से दीपोत्सव का पर्व प्रेम, सद्भाव, सामाजिक समरसता एवं स्वदेशी भावना के साथ मनाने की अपील की।
Share News On