सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने फुटपाथ व्यापारियों से की खरीदारी
राजनीति
07-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों से दीपावली की आवश्यक सामग्री, सजावटी सामान एवं स्वदेशी उत्पादों की खरीदी कर स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से देशवासियों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की है। हमारा छोटा-सा प्रयास भी स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों, लघु उद्यमियों और उनके परिवारों के जीवन में खुशहाली ला सकता है। त्योहारों पर स्थानीय बाजार से खरीदारी करने से जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिलेवासियों से अपील की कि इस दीपावली पर अधिक से अधिक खरीदारी स्थानीय बाजारों से करें, स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर भी खुशियों की रोशनी लाने में सहभागी बनें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, पूर्व नगर पालिक निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, जुगल यादव, अरूण गद्रे, कमल वाजपेयी, मनीष निर्मलकर, प्रशांत भावरकर, अनीष पटेल, संदीप बघेल सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इधर सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी अभियान को बढावा देते हुए छिन्दवाड़ा शहर के बाजारों में जाकर छोटे व्यापारियों से पूजन स्वदेशी सामग्री की खरीदी की। इस अवसर पर उन्होंने दुकानदारों और आमजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी है। उन्होंने बाजारों में मौजूद लोगों से भी अपील की है कि वे भी इस पर्व के अवसर पर स्वदेशी सामग्री की ही खरीदी करें। सांसद श्री साहू ने लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए हमें स्वदेशी को अपनाना होगा। उन्होंने अपील की है कि वे अन्य लोगों से अपील करें कि वे भी त्योहारों के अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं की ही खरीदी करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आज भारत देश की तीसरी महाशक्ति बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी का संदेश हर घर तक पहुंचाना है।