Home News Helpline Classified Jobs About Contact

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई
खेल
07-Nov-26
कराटे प्रशिक्षक कमलेश पवार को मिली तीन दशक के समर्पण और साधना से अंतरराष्ट्रीय पहचान

छिंदवाड़ा अपडेट

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने छिंदवाड़ा के कराटे प्रशिक्षक एवं दिशा कराटे एसोसिएशन के सचिव कमलेश पवार को इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चौंपियनशिप 2026 में प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कमलेश पवार ने कराटे के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय तक निरंतर समर्पण, अनुशासन और मेहनत के साथ कार्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छिंदवाड़ा का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि जिले के खिलाड़ियों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर 2026 को पंजाब के पठानकोट में आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चौंपियनशिप में कमलेश पवार को कराटे के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं उपलब्धियों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ केनशंकई गोजुर्यु कराटे-डो के चेयरमैन एवं 10जी क्ंद ब्लैक बेल्ट धारक ग्रैंड मास्टर जोसफ फॉनडरा (अमेरिका) द्वारा प्रदान किया गया। कमलेश पवार स्वयं 6जी क्ंद ब्लैक बेल्ट धारक हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का विकास नहीं करते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी विकसित करते हैं। कमलेश पवार ने अपने लंबे अनुभव और प्रशिक्षण के माध्यम से जिले में कराटे को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कमलेश पवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान संदीप सिंह चौहान, प्रशांत भावरकर, मनीष निर्मलकर, कमल वाजपेई सहित अन्य उपस्थित रहे।

कमलेश पवार की इस उपलब्धि पर दिशा कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षित विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कोलारे एवं एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं, चौंपियनशिप में शामिल 12 देशों के वरिष्ठ कराटे विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों ने भी उनकी उपलब्धि की सराहना की।
Share News On