स्टीकर लगाकर मनाया स्काउट गाइड स्थापना दिवस
शिक्षा
07-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सात नवंबर को भारत स्काउट एवं गाइड के 77 वे स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पदाधिकारियों ,स्काउट गाइड मिशन से जुड़े लोगों एवं जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को भारत स्काउट गाइड जिला संघ के पदाधिकारियों ने स्टीगर लगाकर स्थापना दिवस मनाया।स्काउटिंग और गाइडिंग का यह गौरवशाली आंदोलन पिछले 7 दशकों से भी अधिक समय से हमारे युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और निस्वार्थ समाज सेवा की भावना को पिरोने का महान कार्य कर रहा है ।
इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट जे. के. ईडपाचे,जिला मुख्य आयुक्त स्काउट तुकाराम दुर्गे ,भारत स्काउट गाइड जिला संघ अध्यक्ष विनोद तिवारी ,उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान सहित समस्त अधिकारी कर्मचारियों,स्काउट गाइड्स मिशन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को स्काउट गाइड स्थापना दिवस के स्टीकर लगाकर शुभकामनाएं प्रदान की ।
इस अवसर पर डी ओ सी स्काउट नरेंद्र कुमार शर्मा ब्लॉक सचिव छिंदवाड़ा नकुल खापरे, ब्लाक ब्लाक सचिव मोहखेड़ अजय कुमार धुर्वे ब्लॉक सचिव सौसर बाबा खान संयुक्त सचिव श्रीमती ममता पटले गाइड्स श्रीमती रिजवाना परवीन ट्रेनिंग काउंसलर परासिया स्काउट्स पादुरना विजय पाल सिंह नुम्हारिया ट्रेनिंग काउंसलर तामिया के द्वारा स्थापना दिवस पर स्काउट एवं गाइड जिला प्रशिक्षण केंद डाइट परिसर छिंदवाड़ा में उपस्थित होकर स्टीकर लगा गए साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जाकर विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्टीकर लगाकर मनाया गया।
मुख रूप से भानु गुमाश्ता ए पी सी, अजय कुमार जैन लेखा अधिकारी, दिनेश कुमार वर्मा लेखा अधिकारी, सह सचिव भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ छिंदवाड़ा को स्टीकर लगाकर मनाया गया । इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सब मिलकर राष्ट्र-निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रण लें और अपने आदर्श वाक्यों ष्तैयार रहे।स्काउट गाइड जिला संघ अध्यक्ष श्री विनोद तिवारी ने सभी से अनुरोध किया कि इस वर्ष दीपावली पर्व ईको फ्रेंडली मनाए ध्वनि प्रदूषण कम करे एवं एक दूसरे के सौहार्द पूर्ण व्यवहार करते हुए भाई चारे का संदेश देवे।