Home News Helpline Classified Jobs About Contact

राज्य स्तरीय मोगली महोत्सव में शामिल हुए चार मोगली मित्र

राज्य स्तरीय मोगली महोत्सव में शामिल हुए चार मोगली मित्र
शिक्षा
07-Nov-26
पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार

छिंदवाड़ा अपडेट

पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय  मोगली बाल उत्सव में छिंदवाड़ा जिले के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इडपाचे के मार्गदर्शन में मोगली मित्रों ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और वन्य जीव संरक्षण पर आधारित विभिन्न गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

तीन दिवसीय गतिविधियों में प्रथम दिवस पार्क सफारी में वन्यजीवों और वनस्पतियों को करीब से देखा और उनकी विशेषताओं को जाना। द्वितीय दिवस नेचर ट्रेल में पौधों की विभिन्न प्रजातियों को समझा और प्रकृति भ्रमण का आनंद लिया। तृतीय दिवस ट्रेजर हंट और हैबिटाट  सर्च में विभिन्न जीवों के रहवास को सूक्ष्मता से समझा और प्रकृति में छुपे ख़ज़ाने के बारे में बड़ी उत्सुकता से जानकारी हासिल की। राज्य स्तरीय मोगली बाल महोत्सव में छिंदवाड़ा जिले से सहजकर्ता के रूप में विनोद तिवारी, धीरेंद्र दुबे और श्रीमती ममता पटले ने आयोजन में सम्मिलित गतिविधियों का संचालन किया और व्यवस्थाओ में अपना सहयोग दिया। जिले से मोगली मित्रों के रूप में आयुष झा, शा.मा.शा. माथनी, दिया बेलवंशी, सांदीपनि विद्यालय न्यूटन चिखली,चमन मर्रापा और दीक्षा परानी, शा.उ.मा.वि.खिरसाडोह तथा मार्गदर्शी शिक्षिका श्रीमती ललिता पवार सम्मिलित हुए।

Share News On