सांसद ने घगडिया में किसानों को वितरित किए दलहन बीज
कृषि जगत
06-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

कृषि विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत पिण्डई के ग्राम घगडिया में किसानों को मुफ्त दलहन बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने किसानों को सलाह दी की कम बारिश के चलते पानी की कमी हो सकती है। जिसे देखते हुए किसान भाई मसूर, अलसी, चना एवं सरसों की बोनी करे। यह फसले कम पानी में भी अधिक पैदावार दे सकती है। उन्होंने कहा कि अब दलहन फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों को निःशुल्क बीजों का वितरण पहली बार किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, बंटी पटेल, रमाकान्त रघुवंशी, उपसंचालक कृषि गोरिश नाथ, आत्गा परियोजना संचालक धीरज ठाकुर, धीरज अकुर, सरपंच आशीष रघुवंशी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी नीलकंठ पटवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संजय नरवरे, आत्मा की टीम श्रीगति ज्योति डेहरिया, एईओ एरा.एल.ब्रम्हे, जे.एन. कुगरे, कृषि विकारा अधिकारी बी. एस. बरकडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।