चांदामेटा में लगा 52 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
06-Nov-26
139 मरीजों का हुआ उपचार

छिन्दवाड़ा अपडेट
सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में भाजपा मंडल परासिया के अंतर्गत आने वाले चांदामेटा में 52 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ परासिया भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लु नागी और भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 139 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 78 महिलाएं व बालिकाएं और 61 पुरुष व युवा शामिल थे, सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लु नागी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी बीमारी को हल्के में ना ले उसका उचित उपचार कराये। आज छिन्दवाड़ा जिला चिकित्सालय में अनुभवी डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है, जहां हर बीमारी का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से अंतिम छोर में बसे ग्रामीणों को भी हर योजना का लाभ मिल रहा है। सांसद बंटी विवेक साहू और हमारी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। शिविर के दौरान परासिया मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, हरिश्चंद अग्रवाल, तौफीक खान, राजकुमार सिंग, सज्जू तिवारी, रूपेंद्र डेहरिया, सिद्धार्थ मुखर्जी, प्रदीप विश्वकर्मा, सचिन जायसवाल, गोविंद बेलवंशी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं डॉक्टर्स, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टॉफ और आमजन उपस्थित थे।