Home News Helpline Classified Jobs About Contact

धनतेरस पर थुनिया उदना ग्रामवासियों को मिला मालिकाना हक

धनतेरस पर थुनिया उदना ग्रामवासियों को मिला मालिकाना हक
राजनीति
06-Nov-26
सांसद ने किया रजिस्ट्री का वितरण  

छिन्दवाड़ा अपडेट

धनतेरस के अवसर पर स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के अंतर्गत ग्राम थुनिया उदना में शुक्रवार की देर शाम को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के तौर पर सांसद बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से मौजुद रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि ग्राम थुनिया उदना में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के अंतर्गत शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है, इसके लिए में सभी ग्रामवासियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हूूॅ। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को रजिस्ट्री का वितरण भी किया।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम में मौजुद सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाईयां भी दी। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में आयोजित हो रहे शिविर के माध्यम से संबंधित ग्रामों की स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के पंजीयन एवं निष्पादन की प्रक्रिया पूरी कर शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को उनकी निजी संपत्तियों (मकान और भूखंडों) का वैधानिक और पक्का मालिकाना हक पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में बने घरों और भूखंडों के अधिकार अभिलेखों (पट्टों) का कानूनी पंजीयन करना है।

उन्होंने कहा कि इसके तहत रजिस्ट्री, स्टाम्प ड्यूटी, पंचायत उपकर और अन्य पंजीयन शुल्क से नागरिकों को पूरी तरह छूट दी गई है। इसकी संपूर्ण राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जा रही है। गांवों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां अधिकारी, पटवारी और पंचायत सचिव दस्तावेजों की जांच और ई-केवाईसी के बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। इस पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए संपदा 2.0 और एमपी ई-सेवा ऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, गोलू पटेल, दिनेशकांत मालवीय, मंडल अध्यक्ष रमाकान्त रघुवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजु नरोटे, राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचाारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय ग्रामीणजपन उपस्थित थे।
Share News On