Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पदोन्नत होकर बने सहायक आबकारी आयुक्त बने भीमराव वैद्य

पदोन्नत होकर बने सहायक आबकारी आयुक्त बने भीमराव वैद्य
छिंदवाड़ा
06-Nov-26

शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश, छिंदवाड़ा में ही मिली नई पदस्थापना

छिन्दवाडा अपडेट

मध्यप्रदेश शासन, वाणिज्यिक कर विभाग, भोपाल द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत छिंदवाड़ा जिले के जिला आबकारी अधिकारी भीमराव वैद्य को सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है। शासन द्वारा 6 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार उन्हें पदोन्नति उपरांत कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त, जिला छिंदवाड़ा में पदस्थ किया गया है।

शासन के आदेश के परिपालन में भीमराव वैद्य ने शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को दोपहर बाद कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त, जिला छिंदवाड़ा में विधिवत उपस्थित होकर पदभार ग्रहण कर लिया।  उल्लेखनीय है कि श्री वैद्य पूर्व में छिंदवाड़ा जिले में जिला आबकारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें विभागीय पदोन्नति के फलस्वरूप सहायक आबकारी आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है। उनकी पदोन्नति को विभागीय सेवा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। भीमराव वैद्य की पदोन्नति पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Share News On