Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के लिए विदेश में पढ़ने का अवसर

पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के लिए विदेश में पढ़ने का अवसर
शिक्षा
06-Nov-26
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

छिन्दवाडा अपडेट

मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।  इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल https://mpom.mp.gov.in के माध्यम से विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना की पात्रता, आवश्यक शर्तों एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है।

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण श्री संगीत देशमुख ने बताया कि प्रथम चरण में विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से एक माह तक प्राप्त आवेदनों पर विचार कर चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। एक माह की अवधि समाप्त होने पर पोर्टल एक दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इसके बाद द्वितीय चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रथम चरण की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटें रिक्त रहने की स्थिति में ही द्वितीय चरण के आवेदनों पर विचार किया जाएगा।

निर्धारित 50 सीटों पर चयन के बाद 10 प्रतिशत सीटों के लिए प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। निर्धारित सीटों पर शत-प्रतिशत चयन के लिए आवश्यकता अनुसार एक-एक माह की अवधि के विभिन्न चरणों में चयन प्रक्रिया संचालित की जाएगी। आवेदन अथवा दस्तावेजों से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा, कठिनाई या तकनीकी समस्या होने पर अभ्यर्थी विभागीय हेल्पलाइन नंबर 0755-2553329 एवं 0755-2675521 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ई-मेल आईडी nodalofficerobc@mp.gov.in अथवा पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।


Share News On