पूर्व सीएम कमलनाथ व नकुलनाथ ने दीपोत्सव की दी शुभकामनाएं
राजनीति
06-Nov-26
जिला, प्रदेश व देशवासियों के लिए मांगी खुशहाली व सम्पन्नता

छिन्दवाड़ा अपडेट
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी ने जिला, प्रदेश, देश व नगरवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें दी है। नेताद्वय ने धन व वैभव की देवी मां लक्ष्मी से कामना की है, कि दीपों की रोशनी सा जगमग हो हमारा जिला, प्रदेश व देश- हर घर में सम्पन्नता और खुशहाली आये, युवा नित नये आयामों को छुये और किसान धन धान्य से परिपूर्ण हो।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली के दीपों का उजियारा जीवन के हर अंधकार को दूर कर आपके जीवन को दीपों की रोशनी सा जगमग करें। उल्लास व सम्पन्नता से सभी का जीवन परिपूर्ण हो। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में आगे कहा कि जिले, नगर व प्रदेश का किसान आर्थिक सम्पन्न व अन्न से परिपूर्ण हो। युवाओं के हाथों में रोजगार, हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार, कर्मचारी वर्ग खुशहाल और मातृशक्ति को सुरक्षा का अधिकार प्राप्त हो। उन्होंने अंत में कहा कि रोशनी के इस महापर्व पर हम सभी को संकल्पित होना है कि प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार रूपी अंधकार को मिटाना है।
इसी तरह पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जिले, नगर, प्रदेश व देशवासियों को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें देते हुये कहा कि भाग्य और सम्पन्नता की देवी मां लक्ष्मी का सभी पर सदा आशीर्वाद बना रहे। जिले,प्रदेश, देश व नगर के मेरे परिवार के प्रत्येक घर में खुशियां रोशनी की तरह फैलें और उनकी हर मनोकामना धन की देवी मां लक्ष्मी पूर्ण करें। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से युवाओं व बच्चों को पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि दीपावली पर्व को पूरे उल्लास, उत्साह और उमंग के साथ एक-दूसरे से खुशियां बांटते हुए मनाएं। माननीय नकुलनाथ जी ने पुनरू समस्तजनों को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने भी जिला कांग्रेस परिवार की ओर से समस्त जिलेवासियों को दीपोत्सव पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।