सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्रामीण क्षेत्रों में दीपोत्सव पर बांटी मिठाईयां
राजनीति
06-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने दीपावली पर्व के पावन अवसर पर ग्राम खुटिया एवं भानादेही में ग्रामीणजनों से मुलाकात करते हुए उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ग्रामवासियों को मिठाई एवं बच्चों को पटाखों का वितरण किया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा है कि दीपावली पर्व रोशनी का त्यौहार, बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। उन्होंने महालक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की है कि ग्रामवासियों के परिवार और समाज मंे सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। दीपों की रोशनी से लोगों का जीवन जगमगाता रहे। दीपावली का पर्व सभी के जीवन में नई आशा लेकर आए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, बंटी पटेल, रमाकान्त रघुवंशी, राजु नरोटे, आश्रय जैन, बिट्टू मंडराह, विकास वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय ग्रामीणजपन उपस्थित थे।