Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ओकटे परिवार ने दिवंगत रामनाथ ओकटे की स्मृति में रोपे 251 पौधे

ओकटे परिवार ने दिवंगत रामनाथ ओकटे की स्मृति में रोपे 251 पौधे
छिंदवाड़ा
13-Jul-26
छिन्दवाड़ा

किसी के चले जाने के बाद उसकी यादों को जिंदा रखने के लिए उनके नाम से एक पौधा लगाएं, जो पेड़ बनकर हमेशा लहलहाता रहे। इन्हीं शब्दों को मूलरूप देते हुए ओकटे परिवार ने धर्म की नगरी गुरैया में पौध रोपन कर दिवंगत आत्मा को इस प्रकृति में पुनः जीवित करने का कार्य किया है। ओकटे परिवार के सदस्यों ने नगर के शासकीय स्कूल परिसर, मोक्षधाम परिसर, मंदिर परिसर एवं ग्राम के विभिन्न स्थलों में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया।

विदित हो कि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के बड़े भ्राता रामनाथ ओकटे का गत 01 जुलाई बुधवार को निधन हो गया था। विश्वनाथ ओकटे व उनके परिवार के सदस्यों सहित शुभचिंतकों व करीबी रिश्तेदारों ने श्री रामनाथ ओकटे जी की स्मृति में सीएम राइस स्कूल गुरैया के परिसर में फल, फूल व छायादार पौधों का रोपण किया। पौधे लगाने के साथ ही उन्हें जीवित रखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओकटे ने कहा कि दिवंगत आत्मा की यादें जीवित रखने के साथ ही यह प्रकृति के प्रति प्रेम भी है, उन्होंने अन्य लोगों से भी इसे अपनाने की अपील की।

पौधे लगाते समय सुधाकर ओकटे, ओमप्रकाश ओकटे, प्रवीण ओकटे, पवन ओकटे, शुभ ओकटे, संस्कार, अर्थव, आदर्श, अन्नत, माऊली एवं ओकटे परिवार, ग्राम सरपंच व ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने 251 विभिन्न प्रकार के फल, फूल व छायादार पौधों का रोपण किया ताकि श्री रामनाथ ओकटे की स्मृति इस रूप में सदैव बनी रहे।
Share News On