Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस सेवादल ने दी अमित ठेंगे के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

कांग्रेस सेवादल ने दी अमित ठेंगे के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि
छिंदवाड़ा
13-Jul-26
छिंदवाड़ा

कांग्रेस सेवादल ने शहीद मेजर अमित ठेंगे चौक पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बलिदान दिवस के अवसर पर कांग्रेस परिवार की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सुरेश कपाले ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए 13 जुलाई को वे वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। उनके शौर्य और देशभक्ति को सदैव याद रखा जाएगा। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद मेजर अमित ठेंगे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश मरकाम,डॉ. शबाना यासमीन खान, शेषराव उइके, बलराम सिंह चौहान, दीपक बाजपेयी, सीमा शुक्ला, प्रेमलता उइके, स्वरूप शरण उइके, रुखसाना अली, दमयंती राठौर, राजेश वैद्य, देशराज बारस्कर, राहुल मालवी, दुर्गेश उइके, ज्योति वंदना, सुनील सातपुते, कादिर मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On