सांसद ने कॊतवाली पहुंचकर दर्ज कराई एफआईआर
क्राइम
11-Jun-26
घायलॊं काे देखने अस्पताल पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
चारगांव पहलाद में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोग घायल हो गए थे,जिन्हे देखने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू जिला अस्पताल पहुंचे हुए थे। इस घटना को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू के नाम का दुरुपयोग करते हुए किसी व्यक्ति ने कोई वीडियो जारी किया था, सांसद ने कहा की पिछले दो वर्षों से जब से चुनाव जीता हूँ तब से कांग्रेस और गोंडवाना के द्वारा ये षड्यंत्र किया जा रहा है , कोई भी घटना होती है मेरा नाम लेते है , अब ये सब सहन नहीं करूँगा और उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही करूँगा । इसी बात को लेकर एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के खिलाफ में एफआईआर दर्ज करने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू कोतवाली थाना पहुंचे हुए थे। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने एसपी अजय पांण्डे कॊ फॊन लगाकर दौषियॊं के खिलाफ में सख्त कार्यवाही करने के लिए भी कहा।