Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने पांढुर्णा में जाना लोगों का हाल-चाल

सांसद ने पांढुर्णा में जाना लोगों का हाल-चाल
राजनीति
19-Sep-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने पांढुर्णा प्रवास के दौरान जहा लोगों के घर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना वहीं पांढुर्णा शहर में प्रमुख स्थानों पर विराजित महालक्ष्मी एवं गणेश प्रतिमाओं के दर्शन करते हुए विधि-विधान से पूजा अर्चना कर जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं वैभव की कामना की है। सांसद श्री साहू ने पांढुर्णा में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वार्ड नंबर 01 के पार्षद उमेश्ंा उड़कुडे के निवास स्थान पहुंचकर गणेश प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पांढुर्णा में कमलेश खरोड़े के निवास स्थान में पहुंचकर महालक्ष्मी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने पांढुर्णा के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्रीमती नलिनी बाई केवटे के निवास स्थान पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री किशोर धुर्वे के निवास स्थान पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पारस मेहता के निवास स्थान पहुंचकर उनके पिता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजू रेवतकर के निवास स्थान पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सिद्धी विनायक मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। पांढुर्णा में विराजित पांढुर्णा चा राजा के दर्शन किए। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आमजन एवं परिवारजन उपस्थित थे।
Share News On