सांसद ने की महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा अर्चना
राजनीति
19-Sep-26
जिलेवासियों के लिए की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं वैभव की कामना की

छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा शहर में विभिन्न स्थान पर विराजित की गई महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हुए जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं वैभव की कामना की है। इस दौरान सांसद श्री साहू ने प्रमुखजनों के घरों में विराजित महालक्ष्मी के दर्शन भी किए। सांसद श्री साहू ने नागपुर रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में राजू नरोटे परिवार के घर पहुंचकर महालक्ष्मी के दर्शन किए। सांसद श्री साहू ने गुलाबरा में विवेक सिरासाव के निवास स्थान, देवेन्द्र गावंडे के निवास स्थान, दीपक बोहयरकर के निवास स्थान, खजरी में सुरेश पाटने के निवास स्थान, गोविंद कुंज कॉलोनी में संजय औरंगाबादकर के निवास स्थान में पहुंचकर महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित थे।