सांसद ने कलेक्ट्रेट के सामने पार्क में किया पौधरोपण
राजनीति
19-Sep-26
शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का दिलाया संकल्प

छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा छिंदवाड़ा शहर सहित गांवों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से प्रतिदिन सुबह शहर और गांवों के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वहा स्थित पार्कांें, खुले स्थानों और स्कूलों में पौधरोपण किया जा रहा है। साथ ही जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की जा रही है।
इसी क्रम में शनिवार की सुबह सांसद बंटी विवेक साहू ने कलेक्ट्रेड कार्यालय छिन्दवाड़ा के सामने स्थित ओपन जिम एवं पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्डवासियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का संकल्प भी दिलाया है। इस दौरान सांसद ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। इस अवसर पर शेखर शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू की विशेष मौजूदगी में पौधारोपण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय झंाझरी, चंद्रभान देवरे, सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र ठाकुर, भाजपा नेता देवेन्द्र गावंडे, बिट्टू मंडराह, रवि मालवी एवं नगर के समस्त वार्डवासियों, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।