Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने 57 परिवारों को दी 2 लाख 85 हजार की आर्थिक सहायता राशि

सांसद ने 57 परिवारों को दी 2 लाख 85 हजार की आर्थिक सहायता राशि
राजनीति
16-Jul-26
सांसद कार्यालय वितरित किये आर्थिक सहायता राशि के चैक

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा से मैहर तक की धार्मिक पदयात्रा की व्यस्तता के बीच जरूरतमंदों की चिंता करते हुए उनके आर्थिक सहायता के आवेदनोें पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उन्हें  स्वीकृत किया था। धार्मिक पदयात्रा से लौटने के तुरंत बाद सांसद श्री साहू ने गुरूवार को सांसद कार्यालय में 57 परिवारों को अपनी स्वेच्छानुदान निधि से 2 लाख 85 हजार की आर्थिक सहायता के चौक वितरित किए। चौक पाकर सभी के चेहरों पर खुषी देखी गई।  

सांसद बंटी विवेक साहू के समक्ष पहुंचे आर्थिक सहायता के आवेदनों में इलाज, स्कूलों एवं कॉलेजों की फीस सहित अन्य मामले शामिल है। उक्त राषि के चौक मिलने पर हितग्राहियों ने खुषी जाहिर करते हुए बताया कि इस राषि से उनकी जरूरतें पूरी हो जायेगी। गौरतलब है कि सांसद श्री साहू इसके पूर्व भी सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा सहित सौंसर एवं पांढुर्णा दौरे के दौरान कई हितग्राहियों को अपनी स्वेच्छानुदान निधि से लाखों की सहायता राषि दे चुके है।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू हर उस व्यक्ति की जरूरत पूरी कर रहे है, जो उनके समक्ष अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की गुहार लगा रहे है। सांसद श्री साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि हर जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाये। इसी मंशा को पूरा करते हुए छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के हर जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, टीकाराम चंद्रवंशी, जगेन्द्र अल्डक, मनोज सक्सेना, पप्पू ठाकुर, अंकित तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हितग्राही उपस्थित थे।
Share News On