Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने पंचवटी पार्क में किया पौधारोपण, स्थानीय लोगों से सुनी समस्याएं

सांसद ने पंचवटी पार्क में किया पौधारोपण, स्थानीय लोगों से सुनी समस्याएं
राजनीति
07-Sep-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा छिंदवाड़ा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से प्रतिदिन सुबह दोपहिया वाहन से ही शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वहा स्थित पार्कांें एवं खुले स्थानों पर पौधरोपण किया जा रहा है। साथ ही जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार की सुबह सांसद बंटी विवेक साहू ने दोपहिया वाहन से ही छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 48 के बूथ क्रमांक 12 में स्थित पंचवटी पार्क में पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने वार्डवासियों को उनके वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का संकल्प भी दिलाया है। इस दौरान सांसद ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। उन्होंने वार्डवासियों से कहा कि आइए हम सभी मिलकर एक पौधा लगाएं और अपने वार्ड व छिंदवाड़ा को और भी अधिक हरा-भरा बनाएं। इस दौरान सांसद श्री साहू ने बूथ अध्यक्ष राजेश वाईकर के निवास स्थान में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए संगठन को लेकर बात की और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए अपने सुझाव भी दिए।

इस दौरान भाजपा गुलाबरा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता डोंगरे, नीरज वर्मा, मंडल मंत्री विशाल कराड़े, मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह चौधरी, ईश्वर सिंह चौरिया, बूथ अध्यक्ष अंकुर बिसंदरे, महामंत्री पंकज साहू, कमल वाजपेई, विकास बिसंदरे, रामलखन दीक्षित, चौतराम पाल, पी.एस. चौधरी, एस.एन. जोशी, आर.के. नंदनवार, रामशंकर साहू, मोहन सहसवार, महेश चंद्र बड़ोनिया, के.के. यादव, विजेन्द्र भार्गव, मनीष तिवारी, देवीचंद सूर्यवंशी, अरुण चंदेल, एस.पी. मालवीय, नानकराम आठनकर, सुरेन्द्र सूर्यवंशी, संजू साहू, जितेन्द्र सूर्यवंशी, दिनेश टांडेकर, सुखपाल सिंह मरकाम, अमर सिंह मरावी, प्रकाश सूर्यवंशी, शत्रुघ्न साहू सहित वार्डवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!