Home News Helpline Classified Jobs About Contact

श्रीसंत सेना जी महाराज पुण्यतिथि महोत्सव में शामिल हुए सांसद

श्रीसंत सेना जी महाराज पुण्यतिथि महोत्सव में शामिल हुए सांसद
छिंदवाड़ा
07-Sep-26
छिंदवाड़ा

श्री सेन (नाव्ही) समाज संगठन सौंसर के द्वारा श्रीसंत सेना जी महाराज की पुण्यतिथि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि श्रीसंत सेना जी महाराज ने समूचे विश्व कल्याण के लिए काम किया, इनका प्रचार प्रसार और विस्तार सभी ओर होना चाहिए। समाज के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर अनेराव की मांग पर सांसद श्री साहू ने समाज की हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए कहा कि यहा पर निर्माणाधीन भवन और मंदिर निर्माण के लिए सांसद निधि से हर संभव मदद की जाएंगी।

समाज के वरिष्ठ सागर बंदेवार ने बताया कि श्री संत सेना जी महाराज के दो दिवसीय पूण्यतिथी महोत्सव, दिंडी यात्रा व सेना महाराज पालखी के कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक संजय चावके, विनोद बोरकर, उपाध्यक्ष मुरलीधर साखरकर, सचिव गणेश चावके, कोषाध्यक्ष दिलीप लाडेकर, मनोनित पार्षद माया बंदेवार, दिनेश बंदेवार सहित कीर्तनकार और बडी संख्या में सामाजिकबंधु उपस्थित थे। 
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!