Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने पौधरोपण कर सुनी लोगों की समस्याएं और किया निराकरण

सांसद ने पौधरोपण कर सुनी लोगों की समस्याएं और किया निराकरण
राजनीति
18-Sep-26
सांसद प्रतिदिन सुबह दोपहिया वाहन से ही शहर के वार्डों में पौधारोपण करने के लिए पहुंच रहे

छिंदवाड़ा

सांसद विवेक बंटी साहू ने शुक्रवार की सुबह छिंदवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक 47 के बूथ क्रमांक 60 में शारदा मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छिंदवाड़ा शहर सहित गांवों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से प्रतिदिन सुबह दोपहिया वाहन से ही सांसद बंटी विवेक साहू शहर और शहर से लगे हुए गांवों के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वहा स्थित पार्कांें, सार्वजनिक स्थानों और स्कूलों में पौधरोपण कर रहा है।

सांसद विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक 47 में पहुंचकर जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की है। सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड में सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्डवासियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का संकल्प भी दिलाया है। इस दौरान सांसद ने जहा स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण किया वही क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने वार्ड नं. 47 के बूथ क्र. 59 के बीएलओ सूरज वर्मा के निवास स्थान पर वार्डवासियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए वार्ड के विकास और भाजपा संगठन को लेकर बात की और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए अपने सुझाव भी दिए।      

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने इस दौरान वार्ड के रहवासियों एवं आसपास के नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल की है। विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू की मानना है कि जनता के बीच रहकर उनकी बात सुनना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना ही सच्ची जनसेवा है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने नीरज सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके साथ पौधारोपण कर उन्हे जन्मदिन की शुभकामनाएं व बधाई भी दी।

पौधारोपण कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान चांद मंडल अध्यक्ष नीरज ठाकुर, गुलाबरा मंडल अध्यक्ष लीला बिजोलिया, महामंत्री मनीष सोनी, वार्ड प्रभारी निशा गोस्वामी, मण्डल महामंत्री एवं बूथ अध्यक्ष आशुतोष बड़ीवा, चन्द्रकुमार बाटके, संगीता डेहरिया, पूर्व पार्षद सोमती सिंगारे, वार्ड संयोजक राज गोहर, सिद्धांत सिंगारे, आयुष नागवंशी, राजा बड़ोदे, सतीष सरनकर, सतीश सोनी, विजय आम्रवंशी, संतोष साहू, रीना डेहरिया, नीलू छेत्री, बनवारी माहोरे, देवेंद्र पिंटू चौहान, रिंकू नरेंद्र कुशवाह, मण्डल मंत्री एवं वार्ड संयोजक राज गोहर, राजेश परिहार, योगेंद्र ठाकुर ,योगेंद्र वर्मा, अखलेश मिश्रा, सुनील भालावी, अमित दुबे, अर्पित द्विवेदी, चन्द्रकुमार बटके, राजा बड़ोदे, मुकेश सराठे, दूधबहादुर सुब्बा, मनीष सोनी, रमाशंकर गुप्ता, सोमती सिंगारे,ममता डोंगरे, संगीता डेहरिया, सतीश सरनकर, सतीश सोनी, गंगा विश्कर्मा, सिद्धांत सिंगारे, विजय आम्रवंशी, गोलू वर्मा एवं बड़ी संख्या में युवा साथी, महिलायें, वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।  
Share News On