Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गुरैया ढाना में भव्यता से मनाया गया भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन महोत्सव

गुरैया ढाना में भव्यता से मनाया गया भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन महोत्सव
छिंदवाड़ा
18-Sep-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सांसद निधि से राशि देने की घोषणा

छिंदवाड़ा

17 सितंबर 2026 को गुरैया ढाना में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन श्री विश्वकर्मा बढ़ई समाज विकास समिति, जिला छिंदवाड़ा के तत्वावधान में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री बंटी विवेक साहू उपस्थित रहे।

सांसद श्री साहू ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन-अर्चन कर समाजबंधुओं को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने गुरैया ढाना स्थित निर्माणाधीन श्री विश्वकर्मा सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से राशि देने एवं अगले वर्ष नवनिर्मित  विश्वकर्मा भवन में अतिथि के रूप में आने की बात कही । सांसद की इस घोषणा का समाजबंधुओं ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पोफली, पूर्व सभापति जागेन्द्र अलडक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम आहके, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, ग्राम सरपंच श्रीमती निशा धुर्वे, उपसरपंच सिद्धार्थ कराड़े, ग्राम पटेल संदीप पटेल, गोली समाज जिला छिंदवाड़ा के अध्यक्ष विनोद यदुवंशी, सर्व विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा एवं पप्पू यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा जी के अभिषेक, हवन-पूजन एवं आरती के साथ हुआ। समाजबंधुओं ने विधि-विधान से भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि, एकता एवं उन्नति की कामना की। महोत्सव के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ बुजुर्गों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। प्रतिभाओं के सम्मान से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ, वहीं वरिष्ठजनों के सम्मान से समाज की परंपरा एवं संस्कारों को सम्मान मिला।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभी सामाजिक बंधुओं को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओक्टे ने सामाजिक भूखंड पर शीघ्र सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से भी सहयोग करने की बात कही, समिति के सचिव डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप विश्वकर्मा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक लेखराम विश्वकर्मा, मुरलीधर विश्वकर्मा, मंशाराम विश्वकर्मा, हरिराम मालवीय, निर्मल मालवीय, शरद राजोरिया, मदन विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, नंदू विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, रवि मालवीय, मेहताब विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, निरंजन विश्वकर्मा, डी.पी. मालवीय, महेश मालवीय, नगर अध्यक्ष संतकुमार विश्वकर्मा, चिरौंजी मालवीय, द्वारका मालवीय,महेश विश्वकर्मा,युवा संगठन अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष तुकेश विश्वकर्मा, शिशिर विश्वकर्मा, आकाश मालवीय ,सहित युवा संगठन, नगर संगठन एवं समाजबंधुओं का विशेष सहयोग रहा। 

Share News On