Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दिवंगतजनों को सांसद बंटी विवेक साहू ने अर्पित की श्रध्दांजलि

दिवंगतजनों को सांसद बंटी विवेक साहू ने  अर्पित  की श्रध्दांजलि
राजनीति
18-Sep-26
मजनों से मुलाकात कर जाना हाल-चाल और सुनी समस्याएं

छिंदवाड़ा

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मित्रवत भाव रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू ने शुक्रवार को अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच लोगों के दुख में भी शामिल हुए। अति व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक माहौल में चर्चा करना सांसद श्री साहू के स्वभाव में शामिल हैं। इसी के तहत सांसद श्री साहू ने गांगीवाड़ा में विगत दिनों दिवंगत हुए लोगों के घर पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने आमजनों से मुलाकात करते हुए जहां उनका हाल-चाल जाना वहीं लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनका निराकरण भी किया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने गांगीवाड़ा में हिमांशु चंद्रवंशी के निवास स्थान पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिता डॉ. शिवनंदन चंद्रवंशी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नारायण प्रजापति के निवास स्थान पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिता गुलाबचंद प्रजापति के निधन पर दुख व्यकत करते हुए शोक संतृप्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं जताई और मृतात्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पोआमा में भाजपा कार्यकर्ता जयदेव उईके के निवास स्थान पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान सांसद श्री साहू ने गांगीवाड़ा में शम्भुदयाल साहू, हरिश सोनी, प्रकाश साहू, घनश्याम प्रजापति के निवास स्थान पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना साथ ही लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनका निराकरण भी किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, अलकेश लांबा, दिनेशकांत मालवी, भाजपा नेता राहुल बंटी उईके, पप्पू ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं परिवारजन मौजूद थे। 
Share News On