सांसद ने गायत्री शक्ति पीठ पांढुर्ना में किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
राजनीति
24-Jun-26
सांसद निधि से 10 लाख रूपये देने की घोषणा की
छिंदवाड़ा
गायत्री शक्ति पीठ के द्वारा लगातार शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक अनुष्ठानों का कार्यक्रम किया जा रहा है जो कि प्रशंसनीय है। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के द्वारा संचालित गायत्री शक्ति पीठ में गांव-गांव में अपनी शाखाओं के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचकर अध्यात्म की अलख जगाई है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने गायत्री शक्ति पीठ पांढुर्ना में सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने गायत्री परिवार के संस्थापक और मार्गदर्शक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य (गुरुदेव) और उनकी धर्मपत्नी भगवती देवी शर्मा (माताजी) को ् नमन करते हुये कहा कि गायत्री परिवार के द्वारा भारत को विश्व गुरू बनाने की सोच को सफल बनाने के लिए शहरों और गांवों में निरंतर किये जा रहे धार्मिक आयोजन मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा बच्चों का कौशल बढ़ाने, व्यसन मुक्ति, संस्कृति का ज्ञान विज्ञान तथा संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है, जो कि सराहनीय है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने गायत्री शक्ति पीठ पांढुर्णा में विधि विधान से पूजा अर्चना कर सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने इस दौरान सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सांसद निधि से 10 लाख रूपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम का संचालन चंद्रभान डोंगरे के द्वारा किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, दिनेशकांत मालवीय, राजू नरोटे, पवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पराडकर, पुरोहित मनोहर पवार, प्रमुख ट्रस्टी जयंत चरपे, गजानंद मस्तकार, तुकाराम, नारायण कालभूत, श्रीमती सरिता खवसकर, पुष्पा खंडार, दिवाकर बालपांडे, मालती सेवते, शांताराम लव्हाले, शंकरराव घोड़की, रामराव, भाजपा जिला मंत्री अशोक मानापुरे, पार्षद दुर्गेश, यादवराव डोबले, महेन्द्र घोड़े, प्रशांत दाढे, नरेश कलंबे, भुषण केवटे, विष्णु लेंडे, बंटी छगानी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।