Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस ने मनाया रानी दुर्गावती का 462 वां बलिदान दिवस

कांग्रेस ने मनाया रानी दुर्गावती का 462 वां बलिदान दिवस
राजनीति
24-Jun-26
खजरी चौक पहुंचकर वीरांगना की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

छिन्दवाड़ा

राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में रानी दुर्गावती के साहस और वीरता को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज ने संकल्प लिया कि छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र में जितनी भी जमीन आदिवासी समाज की सामान्य वर्ग को बेची गई है उसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आदिवासियों के हक व अधिकार की लड़ाई कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ एकजुट होकर लड़ेगी ताकि आदिवासी समाज का हक व अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित रहें, क्योंकि वर्तमान में आदिवासियों पर सर्वाधिक हमले हो रहे हैं जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है।

आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि रानी दुर्गावती ने मुगल शासकों से मुकाबला किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण न्योछावर कर दिया। भाजपा की सरकार में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार, अनाचार व दुराचार का जवाब महारानी दुर्गावती जी की भाषा में देने का समय आ चुका है।

प्रकोष्ठ प्रभारी पप्पू यादव हुए कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती की तरह ना डरना है ना ही झुकना है, उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन साहस और संघर्ष के साथ जिया। आदिवासी समाज व देशहित में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाली वीरांगना से संघर्ष सीखने की आवश्यकता है। 

सुरेश कपाले, नितिन उपाध्याय, बीडी भारती, संजय परतेती, शिव सिरसाम, पूनम उइके व रासिका बघेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने आदिवासियों को जल, जंगल व जमीन का अधिकार दिया। जमीनों को सुरक्षित रखने कानून लाया, किन्तु भाजपा की सरकार में उस कानून की धज्जियां उड़ाकर बेखौफ आदिवासियों की जमीनों को गैर आदिवासियों में बेची जा रही है। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम के मंच से चेतावनी देते हुए कहा कि इस पर जल्द रोक नहीं लगाई गई तो निकट भविष्य में उग्र आंदोलन होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। कार्यक्रम के उपरांत टेमनीखुर्द सड़क दुर्घटना के दिवंगतजनों को दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित रहे शैलेन्द्र उर्फ शैलू सेंगर, रानू सोनी, नरेश इनवाती, संजय परतेती, बेले जी, रानू सोनी, दिलीप परतेती व विवेक मालवी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कांग्रेस सेवादल ने किया दुग्धाभिषेक

कांग्रेस सेवादल द्वारा वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर प्रातः 6 बजे उनकी प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के अंत में नगर प्रभारी हेमंत राजपूत ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान दीपक बाजपेई, राकेश मरकाम, डॉ. शबाना यास्मीन खान,शेषराव ऊईके, हेमंत सिंह राजपूत,बलराम सिंह चौहान, संजय पप्पू पाल, आशीष पाल,मुन्ना धुर्वे, काजू कपाले, सिंधु यादव, निशा गोहिया, प्रेमलता उइके सहित कांग्रेस सेवादल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share News On