Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अखंड पाठ साहब में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू

अखंड पाठ साहब में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू
राजनीति
24-Jun-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू बुधवार को परासिया के वार्ड तेरह के बांध मोहल्ला में सरदार स्व. बच्चन सिंह नागी के परिवार में पहंुचे। नए मकान के प्रवेश पर अखंड पाठ साहब का समापन बुधवार को किया गया था। पाठ साहब केे समापन में सांसद शामिल हुए। सांसद विवेक बंटी साहू ने लंगर भी चखा। इस अवसर पर सरदार बिंदी नागी ने उनका अंग वस्त्र से अभिवादन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी, शैंकी नागी, मनी नागी, जिला पंचायत सदस्य अरुण यदुवंशी, पार्षद आशीष जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, दिनेशकांत मालवीय, राजू नरोटे, पवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पराडकर और सामाजिकबंधु उपस्थित थे।
Share News On