Home News Helpline Classified Jobs About Contact

निःशुल्क बैटरी चलित ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग का चेहरा खिला

निःशुल्क बैटरी चलित ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग का चेहरा खिला
छिंदवाड़ा
24-Jun-26
छिंदवाड़ा

भारत सरकार के उपक्रम आसरा केंद्र द्वारा दिव्यांग शशिकांत मिश्रा को बैटरी चलित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। आसरा केंद्र छिंदवाड़ा जिला समन्वय मुकेश कुमार मालवीय ने जानकारी में बताया कि दिव्यांग शशिकांत मिश्रा 85 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग है। बैटरी चलित ट्राई साइकिल के लिए दिव्यांग द्वारा ऑनलाइन पंजीयन करा कर भौतिक परीक्षण कराया गया था। 

आसरा केंद्र द्वारा भारत सरकार के नियम अनुसार संपूर्ण प्रक्रिया कर बैटरी चलित ट्राई साइकिल स्वीकृत की गई थी। दिव्यांग के द्वारा आसरा केंद्र से संपर्क कर अपनी बैटरी चलित ट्राई साइकिल पाने के लिए गुहार लगाई। समन्वयक द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान करने के लिए कार्यवाही की गई। तत्पश्चात आज दिनांक को दिव्यांग शशिकांत मिश्रा को बैटरी चलित ट्राई साइकिल अतिथियों के माध्यम से आसरा केंद्र कैंपस से वितरित की गई। आज बैटरी चलित ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग शशिकांत मिश्रा भावुक होते हुए सभी अतिथियों का बहुत धन्यवाद प्रेषित किया। वितरण के समय अतिथियों के रूप में नगर मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा, मंडल महामंत्री आशु चाचडा, पत्रकार सूरज ठाकुर, राघवेंद्र राय, सुदेश नागवंशी, आसरा समन्वयक मुकेश मालवीय, शिवाय मालवीय, दिव्यांग शशिकांत मिश्रा उनके सहयोगी एवं अन्य उपस्थित थे।
Share News On