वीरांगना रानी दुर्गावती को बलिदान दिवस पर सांसद ने किया नमन
राजनीति
24-Jun-26
रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस साहस और स्वाभिमान का प्रतीक: बंटी विवेक साहू
छिन्दवाड़ा
वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर खजरी चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली वीर रानी दुर्गावती के चरणों में शत-शत नमन करते हुए कहा कि महान वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस साहस और स्वाभिमान का प्रतीक है। मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से लड़ते हुए उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि स्वाभिमान और साहस की प्रतिमूर्ति, गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन हमें मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए लड़ना सिखाता है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों के सामने कभी न झुकने वाली, अपनी प्रजा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली अमर शहीद रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान हमेशा अमर रहेगा। पांढुर्णा प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने पांढुर्णा नगर में वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके अद्वितीय साहस, पराक्रम और बलिदान को स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोंडवाना साम्राज्य की महान शासक रानी दुर्गावती ने अपने शौर्य और स्वाभिमान से इतिहास में अमिट स्थान बनाया है। उनका जीवन हमें सदैव देशभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, श्रीमती कामिनी शाह, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर,श्रीमती लीला बिजोलिया, नवीन बारस्कर, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवी, अलकेश लांबा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, वरिष्ठ भाजपा नेता राजु नरोटे, राहुल बंटी उईके, शंशाक चंदेल, श्रीमती नीलम लिल्हारे, राघवेन्द्र शाह उईके, जीतु पटेल, मुन्ना साहू, महेन्द्र शुक्ला, उदय पटेल, अभिषेक राय, पांढुर्ना के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, जिला मंत्री अशोक मानापुरे, पार्षद दुर्गेश, यादवराव डोबले, महेन्द्र घोड़े, प्रशांत दाढे, नरेश कलंबे, भुषण केवटे, विष्णु लेंडे, बंटी छगानी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।