Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सिद्ध विनायक मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल सांसद

सिद्ध विनायक मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल सांसद
राजनीति
24-Jun-26
सांसद ने प्रतिमाओं के दर्शन किए और यज्ञशाला में किया पूजन

छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू बुधवार को सिद्ध विनायक मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहंुचे। मंदिर में उन्होंने प्रतिमाओं के दर्शन किए। शोभायात्रा की तैयारियों के बीच वे मंदिर में पहंुचे थे। यज्ञ शाला में उन्होंने पूजन किया। इस अवसर पर मंदिर समिति ने सांसद का अभिनंदन किया। मंदिर समिति से रवि मोहन श्रीवास, भाजपा नेता सुखनंदन जावरे और मंदिर समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

सांसद बंटी विवेक साहू ने इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों के साथ मंदिर का भ्रमण किया और मंदिर में स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं की जानकारी ली। परासिया में एलआईसी आफिस के पीछे सिद्ध विनायक मंदिर में गणेशजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव जारी है। मंदिर में प्रतिमाओं का अधिवार किया गया। मंदिर में शिखर पर कलश रखे गए। अन्य धार्मिक आयोजन भी जारी है। सांसद विवेक बंटी साहू ने आयोजन की सफलता के लिए कामना की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, दिनेशकांत मालवीय, राजू नरोटे, पवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पराडकर सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
Share News On