Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
24-Jun-26
छिंदवाड़ा

गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा, स्टूडेंट यूनियन, भौमक संघ, अखिल भारतीय गोंडवाना महासभा के नेतृत्व में रानी दुर्गावती के जन्मदिवस पर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देते समय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष धनु धुर्वे, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मिथुन धुर्वे, प्रदेश अध्यक्ष निखिलेश, राष्ट्रीय विधि सलाहकार गगन भलावी, जिला महासचिव गोलू कहार, अमन मरकाम, गोकुल धुर्वे, दीपक सरयाम, अविनाश परते सहित मातृशक्ति युवा क्रांतिकारी साथी उपस्थित थे।

Share News On