Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

दिल्ली से लौट कर सांसद ने जिला अस्पताल में जाना घायलों का हालचाल

दिल्ली से लौट कर सांसद ने जिला अस्पताल में जाना घायलों का हालचाल
छिंदवाड़ा
23-Jun-26
सभी घायल मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार करने के दिए निर्देश

छिंदवाड़ा

सांसद श्री बंटी विवेक साहू जी ने दिल्ली प्रवास से लौटने के तुरंत बाद आज मंगलवार को सुबह जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा पहुंचकर विगत दिनों छिन्दवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप हुए दुखद एवं हृदय विदारक भीषण सड़क दुर्घटना में घायल हुए पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने घायलों से मुलाकात करते हुए जहा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली वहीं मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अभय सिन्हा सहित चिकित्सकों से मरीजों के उपचार की जानकारी लेते हुए सभी घायल मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। 

आर्थिक सहायता की घोषणा की

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश आधिकारियों को दे दिए हैं।  

प्रत्येक मरीज से मिलकर जाना दुख-दर्द

सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला अस्पताल में मेल वार्ड, फिमेल वार्ड सहित आईसीयू वार्ड में जाकर हर घायल मरीजों और गंभीर घायल मरीजों से मुलाकात करते हुए उनके स्वास्थ्य की ली और चिकित्सकों से हर मरीज के स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा भी की। इस दौरान चिकित्सकों ने भी सांसद बंटी विवेक साहू को मरीजों को दिये जाने वाले इलाज की विस्तार से जानकारी भी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, श्रीमती लीला बजोलिया, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक डॉ. कृष्ण हरजानी, नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, श्रीमती माया बंदेवार, सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे, डॉ. रवि टाडेकर, डॉ. शैलेन्द्र सरयाम, डॉ. हेमन्त अहिरवार, डॉ. विपिन जैन, डॉ. मोरिन दया जॉय व चिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टरों की टीम, नर्सिंग स्टॉफ सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भर्ती मरीजों के परिजन मौजूद थे।

Share News On