Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सुश्री अनुसूइया उइके, दीपक सक्सेना एवं श्रीमती ज्योति डेहरिया प्रदेश समिति में शामिल

सुश्री अनुसूइया उइके, दीपक सक्सेना एवं श्रीमती ज्योति डेहरिया प्रदेश समिति में शामिल
राजनीति
23-Jun-26
छिंदवाड़ा

भाजपा के प्रदेश संगठन द्वारा सुश्री अनुसूइया उइके, दीपक सक्सेना एवं श्रीमती ज्योति डेहरिया को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तीनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यसमिति में दायित्व सौंपा जाना संगठन की कार्यपद्धति और कार्यकर्ताओं के प्रति उसके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अपने अनुभव, संगठनात्मक कौशल और जनसेवा की भावना से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के आधार पर अवसर प्रदान किया जाता है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्तियां संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी तथा प्रदेश में भाजपा के जनाधार को और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।
Share News On