Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों के लिए चलेगा व्यापक अभियान

प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों के लिए चलेगा व्यापक अभियान
छिंदवाड़ा
23-Jun-26
छिंदवाड़ा

कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली । बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं विभिन्न आयोगों के लंबित पत्रों की भी विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री नारायन ने विभिन्न अंतर्विभागीय एवं समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री नारायन ने बताया कि मध्यप्रदेश में भारत सरकार के ज्ञान भारतम् पांडुलिपि मिशन के तहत राज्य भर में प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों की खोज और उनके डिजिटलीकरण का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार जिले में उपलब्ध पांडु लिपियों की खोज और उनके डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी जवाबदारी और गंभीरता से किया जाए। इसके लिए उन्होंने विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे हैं।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह, एसडीएम परासिया शुभम कुमार यादव, एसडीएम छिंदवाड़ा सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, श्रीमती अंकिता त्रिपाठी व सुश्री कामनी ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर राहुल कुमार पटेल, पुष्पेंद्र निगम व आर.के.मेहरा सहित जिला प्रशासन व सभी विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त अन्य एसडीएम और विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल थे।
Share News On