Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आरटीओ विभाग ने की स्कूल वाहनों की जांच

आरटीओ विभाग ने की स्कूल वाहनों की जांच
छिंदवाड़ा
23-Jun-26
छिंदवाड़ा

परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज शहरी क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान लगभग छोटे-बड़े 50 वाहनों की जांच की गई जिसमें मुख्यतः वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक का ड्रायविंग लायसेंस, ओवरलोडिंग एवं अन्य बिंदुओं पर वाहनों की बारीकी से जांच की गई।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान उक्त बिंदुओं संबंधी कमियां पाये जाने पर 07 वाहनों (एमपी 28 डीबी 0534, एमपी 28 बीडी 2545, एमपी 20 टी 7756, एमपी 28 जेडएच 2292, एमपी 28 टीए 0845, एमपी 28 बीडी 1428 एवं एमपी 28 टीए 1545) को जप्त कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा के परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। साथ ही अन्य कार्यवाही में मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाये जाने पर 11 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 93,800 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। साथ ही स्कूल वाहन संचालकों, चालकों को समझाईश दी गई कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत ही वाहनों का संचालन करें अन्यथा कमियां पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।
Share News On