श्री राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए सांसद
राजनीति
24-Jun-26
तीन दिवसीय श्री राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न
छिंदवाड़ा
जुन्नारदेव नगर की सुप्रसिद्ध धार्मिक देव स्थलीय पहली पारी जुन्नारदेव विशाला में यदुवंश शिरोमणि श्री राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन सांसद बंटी विवेक साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंच पर प्रवचनकर्ता जया देवी का अभिनंदन किया और कार्यक्रम स्थल में बैठकर प्रवचन का लाभ भी लिया। सांसद श्री साहू ने मंदिर में श्री राधा कृष्ण की विधि विधान से पूजा अर्चना भी की। कार्यक्रम के अंतिम दिवस हवन पूर्णाहुति उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में धर्म प्रेमियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान विभूषित द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज जुन्नारदेव की पावन धरा पर पधारे। जिन्होंने अंतिम दिवस जुन्नारदेव विशाला मंदिर में प्रवचन के दौरान कहां कि श्री कृष्ण का सारा जीवन एक आदर्श रहा है, उन्होंने जन्म से ही अपनी लीला दिखाना शुरू कर दी थी। श्री कृष्ण की बाल लीला हमें अनेकों संदेश प्रदान करती है। उन्होंने श्री कृष्ण के बाल चरित्र का वर्णन प्रवचन के दौरान किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, दिनेशकांत मालवीय, राजू नरोटे, पवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पराडकर, यदुवंशी समाज के जिला अध्यक्ष विनोद यदुवंशी, जगन्नाथ यदुवंशी युवा अध्यक्ष, मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश यदुवंशी, जिला महामंत्री संतकुमार यदुवंशी, दीनदयाल यदुवंशी, पूनाराम यदुवंशी, अध्यक्ष जुन्नारदेव सूरज यदुवंशी, पूर्व अध्यक्ष सिपतराम, जगदीश यदुवंशी, मुरारी यदुवंशी, पप्पू यदुवंशी, पूर्व अध्यक्ष शिकलचंद यदुवंशी, विजय यदुवंशी, रोहन, मुकेश यदुवंशी, नीरज यदुवंशी, गणेश यदुवंशी, निरोतम चंद्रवंशी, ललित यदुवंशी, संदीप यदुवंशी, दीपक यदुवंशी, कपिल यदुवंशी, विजय यदुवंशी, गजानंद, राकेश, बंटी बाबा, अशोक पटेल, क्रेश यदुवंशी सहित जुन्नारदेव एवं छिंदवाड़ा जिले के यदुवंशी समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे।