Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने किया श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर निर्माण का भूमिपूजन

सांसद ने  किया श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर निर्माण का भूमिपूजन
छिंदवाड़ा
26-Apr-26

छिन्दवाड़ा

आज की पीढ़ी सनातन से दूर होती जा रही है। अब हमारा कर्तव्य है कि हम नई पीढ़ी को सनातन से जोड़ते हुए उन्हें सनातन के महत्व की जानकारी दे। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने शहर की तारा कॉलोनी वार्ड नं. 23 में श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि तारा कॉलोनी में श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर  का निर्माण का निर्णय एक ऐतिहासिक निर्णय है। इस मंदिर के बन जाने से तारा कॉलोनी सहित आस-पास का क्षेत्र हमेशा ही धर्ममय बना रहेगा। इस दौरान सांसद श्री साहू ने अपनी सांसद निधि से 1 लाख रूपये देने की घोषणा के साथ ही अब शीघ्र ही मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने आगे भी मंदिर के निर्माण में हर संभव सहयोग का आश्वासन कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं को दिया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम को वरिष्ठ समाज सेवी संतोष तिवारी ने भी संबोधित करते हुए मंदिर निर्माण की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 2000 वर्गफीट जमीन दान करने की घोषणा भी की और उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती कविता तिवारी की स्मृति में मंदिर में स्थापित होने वाली प्रमुख प्रतिमाएं भी उनकी ओर से दी जाने की घोषणा भी की है। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद जगदीश गोदरे, पूर्व पार्षद मनोज चौरे, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, उमेश प्यासी, नंदन शर्मा, विनोद पटेल, कमल चंद्रवंशी, आकाश राय, डी.के राय, अनिल जंघेला, प्रवीण काटकर, संदीप गुप्ता, हेमंत पराडकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
Share News On