दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने कार्यक्रमों में पहुंचे सांसद
छिंदवाड़ा
26-Apr-26
निवास स्थान पहुंचकर दी नवविवाहितों को शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा
हर किसी के सुख दुख में हमेशा ही उनके साथ खड़े रहने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू इन दिनों दुल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देने उनके निवास पहुंच रहे हैं। निजी कार्यक्रमों में सांसद को पाकर लोगों के मन में उनके प्रति श्रद्धा और अपनेपन का भाव जाग्रत हो रहा है। विदित हो कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और आमजनों के साथ मित्रवत भाव रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच लोगों के सुख दुख में भी शामिल हुए। अति व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक माहौल में चर्चा करना सांसद श्री साहू के स्वभाव में शामिल हैं।
सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम मालीखेरी में यधुराज सिंह रघुवंशी के निवास स्थान पहुंचकर उनकी सुपुत्री के विवाह की शुभकामनाएं व बधाई दी। खेरी में संयोष साहू के निवास स्थान पहुंचकर उनकी सुपुत्री के शुभ विवाह के अवसर पर शुभकामनाएं व बधाई दी। खमारपानी में गंगाधर साहू व जयंत साहू के निवास स्थान पहुंचकर उनकी बहन के शुभ विवाह के अवसर पर बधाई दी। शेर पपड़ा में हुकुम सिंह मांगरोल के निवास स्थान पहुंचकर उनके सुपुत्र राहुल मांगरोल के विवाह के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बिछुआ में नगरपंचायत अध्यक्ष रामचंद्र बोबड़े के निवास स्थान पहुंचकर उनके सुपुत्र को विवाह की बधाई व शुभकामनाएं दी।
सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम गुरैया में गोपालराव कराड़े के निवास स्थान पहुंचकर उनकी सुपुत्री के विवाह की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अमरवाड़ा के ग्राम बड़ेला में मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी व गंगा चंद्रवशी के निवास स्थान पहुंचकर उनके भाई शैलू चंद्रवंशी को विवाह की बधाई दी। अमरवाड़ा के ग्राम घोघरी में धनपाल शाह उईके के निवास स्थान पहुंचकर उनकी सुपुत्री को आर्शीर्वाद देते हुए विवाह की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक, सचिन गोल्डी नेमा, रोहित पोफली, बंटी पटेल, चंद्रभान देवरे, अलकेश लांबा, विशवेन्द्र बैस, पप्पू ठाकुर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यक्रर्ता एवं परिवारजन उपस्थित थे।