Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सूठिया, धमनिया, तुरसी और जाटाछापर में लगाई सांसद ने चौपाल

सूठिया, धमनिया, तुरसी और जाटाछापर में लगाई सांसद ने चौपाल
राजनीति
13-Jun-26
आदिवासियों व ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही किया निराकरण

छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने परासिया विकासखण्ड के ग्राम सूठिया, धमनिया, तुरसी और जाटाछापर में चौपाल लगाकर चौपाल में बडी संख्या में पहुंचे आदिवासी भाई-बहनों व ग्रामीणों और आमजनों से चर्चा करते हुये उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्रामीणों को बताया कि मोदी सरकार के 12 साल विश्वास,विकास एवं जनकल्याण के रहे है। इस दौरान सांसद श्री साहू ने ग्रामीणों एवं आमजनों को बताया कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लोगों को लाभ मिल रहा है।  

सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम कोहका के बाबाढाना में जहा रंगमंच के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया वहीं ग्राम कोहका में युवाओं से संवाद करते हुए गांव के लाभार्थी हितग्राहियों से मुलाकात भी की। सांसद श्री साहू ने ग्राम लोनापठार में भी लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होते हुए लाभार्थियों से संवाद किया। सांसद श्री साहू ने ग्राम दमुआ में जहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वहीं वरिष्ठ जनों से संवाद भी किया। सांसद श्री साहू ने इस दौरान ग्राम धमनिया में किसान चौपाल लगाते हुए किसानों को मिलने वाले लाभ की जानकारी लेते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी दी।  

 सांसद बंटी विवेक साहू साहू से तुरसी में जहां रंगमंच निर्माण कार्य का भुमिपूजन किया वहीं चौपाल लगाकर आमजनों की समस्याओं को सुना और उसका निराकरण किया। सांसद श्री साहू ने ग्राम डुंगरिया में बालदलभोई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए रंगमंच के निर्माण कार्य का भुमिपूजन किया वहीं वरिष्ठ जनों से संवाद करते हुए ग्राम डुंगरिया में ही रात्रि विश्राम भी किया। सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार की सुबह जाटाछापर में भी चौपाल लगाते हुए लोगों से चर्चा की साथ ही जाटाछापर में ही स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होते हुए पौधारोपण भी किया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सिध्दिपीठ श्रीश्री 1008 स्वामी नरसिंग दास महाराज के समाधि स्थल पर दर्शन करते हुये यहां पर स्थित मंदिर में पुजा अर्चना भी की।

कार्यक्रमों में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रमुख रूप से परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, विश्वेन्द्र बैस, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष यादव, देवी पाल, राकेश बैलवंशी, सुखनंदन जावरे, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश सोमकुंवर, वैकुंट राय, परसु यदुवंशी, जगदीश डेहरिया, अंसार सिध्दीकी, जनपद सदस्य विजय साहू, सरपंच संतलाल कहार, साधना दास, पुनीत पुरी, भूरा कौरव, दयाशंकर साहू, सुखनंदन जावरे, अनिता कहार, ओमप्रकाश चौरसिया, राजेश डेहरिया, कुलदीप राजपूत, मुकुल साहू, अतीफ अहमद, अशोक गौहर, छोटू नाविक सहित प्रमुख विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, अन्य गांवों के सरपंच, सचिव, पंच एवं बड़ी संख्या में आदिवासी भाई-बहन एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
Share News On