Home News Helpline Classified Jobs About Contact

डिप्टी कलेक्टर राजनंदिनी सिंह को बनाया जुन्नारदेव एसडीएम

डिप्टी कलेक्टर राजनंदिनी सिंह को बनाया जुन्नारदेव एसडीएम
छिंदवाड़ा
13-Jun-26
छिन्दवाडा

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरेंद्र नारायन द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा एवं राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन की दृष्टि से अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में पदस्थ श्रीमती राजनंदिनी सिंह को आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, जुन्नारदेव के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं श्रीमती कामिनी ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा अनुविभागीय दण्डाधिकारी, जुन्नारदेव को आगामी आदेश तक जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में पदस्थ करते हुए श्रीमती राजनंदिनी सिंह, डिप्टी कलेक्टर को पूर्व में आवंटित उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, छिंदवाड़ा तथा उनसे संबंधित अन्य कार्यालयों एवं शाखाओं का प्रभार सौंपा गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन दायित्वों का प्रभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Share News On