Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विश्व रक्तदान दिवस पर डॉक्टरों ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस पर डॉक्टरों ने किया रक्तदान
छिंदवाड़ा
14-Jun-26

छिंदवाड़ा

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) छिंदवाड़ा द्वारा आज जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. श्रीमती रंजना तांडेकर, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि टांडेकर, फॉरेन्सिक विशेषज्ञ डॉ. अग्रवाल तथा सहायक प्राध्यापक सर्जरी डॉ.ढाकरिया सहित अन्य चिकित्सकों ने रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।

वर्ल्ड ब्लड डोनेशन डे के अवसर पर डॉ. कृष्ण हरजानी, जिला संयोजक, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने अपनी टीम के साथ ज़िला अस्पताल में पहुंचकर रक्तदाताओं का सम्मान किया।
इस अवसर पर ब्लड बैंक की टीम का भी निस्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर पैथोलॉजी विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सान्निध्य दुबे, अविकांत बेले एवं ब्लड बैंक का स्टाफ भी उपस्थित था। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे, आईएमए अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अल्पना शुक्ला तथा स्टोर इंचार्ज मनीष दुबे विशेष रूप से उपस्थित थे। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।



Share News On